12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में आयोजन

सिंदरी : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह गौतम (प्लांट डायरेक्टर, एसीसी) थे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप पांडेय (सीएसआर हेड, एसीसी), होशियार सिंह (सिक्योरिटी इंचार्ज, हर्ल सिंदरी), उमाशंकर सिंह (पतंजलि), मनोज मिश्रा, विजय सिंह, प्रकाश बाउरी, विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, कार्यक्रम प्रमुख सतीश चंद्र तथा सह कार्यक्रम प्रमुख अंकित कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि पतंजलि एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात संधियोग, सूर्य नमस्कार, अर्धकटि चक्रासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया।
मुख्य अतिथि पुष्पराज सिंह गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि वे विद्यालय के पूर्व छात्र हैं। लगभग 30 वर्ष पूर्व उन्हें विद्यालय से संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त हुई, जिसके कारण वे आज भी अनुशासन और समय-पालन को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग मानते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि योग से स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन का निर्माण होता है, जिससे अध्ययन में एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति एक आदर्श नागरिक बनता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है तथा योग, ध्यान, कर्म और संतुलित भोजन एक सफल एवं स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं।
इस अवसर पर सत्येंद्र तिवारी द्वारा “देश है पुकारता, माँ भारती पुकारती…” एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एवं शांति मंत्र का वाचन अभय शंकर पांडेय ने किया, जबकि भगवान सिंह ने सभी को संकल्प मंत्र दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *