Uncategorized

12 अक्टूबर को सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगी भाजपा महिला मोर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस सांसद के इस्तीफे की मांग पर जारी रहेगा आंदोलन : अमर कुमार बाउरी

रांची: जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा ने झारखंड में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन तेज करने की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 12 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यालयों के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पार्टी का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

अमर बाउरी ने कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस इस मामले में स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है। भाजपा ने संबंधित सांसद से इस्तीफा लेने की मांग की है।

अमर बाउरी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सांसद का इस्तीफा नहीं होता, भाजपा महिला मोर्चा का आंदोलन अलग-अलग स्वरूपों में जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर का प्रदर्शन महिला सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक जवाबदेही के मुद्दे पर केंद्रित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *