BREAKING NEWS
जेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचारगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानीजेकेएस कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 मरीजों का हुआ उपचारगोमिया : चिपरी में चोरों का कहर, एक रात में तीन घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में भी प्रभावित होंगी सेवाएंसहयोगिनी के संग बेटियों ने ली बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथसुंदरम स्टील की पर्यावरणीय लोक सुनवाई का ग्रामीणों ने किया विरोधकोल्हान विश्वविद्यालय: अकादमिक परिषद के सदस्य बनाए गए कुणाल अजमानी
Uncategorized

130 नए बच्चों को प्रायोजन योजना से जोड़ने की मिली मंजूरी, दुर्घटना में अनाथ बच्चों को भी मिलेगा योजना का लाभ

August 17, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : समाहरणालय में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष अजय नाथ झा की अध्यक्षता में प्रायोजन एवं पालक देखरेख अनुमोदन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रायोजन योजना के तहत बच्चों को दी जा रही सहायता राशि, लंबित भुगतान, नए आवेदन और विशेष मामलों की समीक्षा की गई।

बैठक में दस्तावेजीय जांच एवं सामाजिक अन्वेषण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 130 नए बच्चों को योजना से जोड़ने की स्वीकृति दी गई। वहीं, कुछ आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता संबंधी शर्तें पूरी नहीं होने पर निर्णय स्थगित रखा गया।

बैठक में लोक संवाद के छह तथा एचआईवी प्रभावित बच्चों से जुड़े तीन आवेदनों पर भी चर्चा हुई। समिति ने प्रायोजन दिशानिर्देश-2018 और मिशन वात्सल्य मार्गदर्शिका-2022 के प्रावधानों की समीक्षा की।

चंदनकियारी में सड़क दुर्घटना में माता-पिता को खोने वाले विद्युत मांझी और विमल मांझी तथा बालीडीह दुर्घटना में अनाथ हुए शिवानी कुमारी और सौरव कुमार को भी योजना का लाभ देने की स्वीकृति मिली। उपायुक्त ने सभी पात्र बच्चों को समय पर लाभ देने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

← 37,499 विस्थापित परिवारों के नियोजन का विस्तृत ब्योरा मांगा, 5 सितंबर तक सूची देने का निर्देश चिन्मय विद्यालय बोकारो के स्वर्ण महोत्सव में संस्कृति की चमक, 41 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।