Uncategorized

150 महिला उद्यमों को मिलेगा आईआईएम कलकत्ता का सहयोग, झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को राज्य स्तरीय झारखंड इनक्यूबेटर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण, मेंटरिंग, ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता इन्नोवेशन पार्क के सहयोग से पहले चरण में 150 महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को तीन वर्षों तक विशेष सहायता मिलेगी। इस अवसर पर ‘सखी सिल्क’ पोर्टल भी लॉन्च किया गया, जिससे भगैया सिल्क बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार और नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *