Uncategorized

22 जून को धनबाद में आजसू का जनाक्रोश मार्च

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सरायकेला : आजसू पार्टी की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि आजसू का उद्देश्य झारखंड का नवनिर्माण करना है। उन्होंने राज्य सरकार पर माफिया राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए 22 जून को धनबाद में आजसू स्थापना दिवस के अवसर पर जनाक्रोश मार्च निकालने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को रांची में महिला अधिवेशन और 7-8 अगस्त को जमशेदपुर में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं, ओडिशा के क्योंझर से आए सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *