BREAKING NEWS
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारीरामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज की पहल तेज करने की कही बातसावन से पहले स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, महापौर ने दिए सफाई और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देशसंत जेवियर्स कॉलेज में नए सत्र 2026-30 का शुभारंभ, ओरिएंटेशन में छात्रों का स्वागत20 जुलाई से शुरू होंगी रांची विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाएंदामू बानरा के निधन पर सुदेश महतो ने जताया शोकसरला बिरला पब्लिक स्कूल में नई छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारीरामगढ़ में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज की पहल तेज करने की कही बातसावन से पहले स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, महापौर ने दिए सफाई और सुविधाएं बेहतर करने के निर्देशसंत जेवियर्स कॉलेज में नए सत्र 2026-30 का शुभारंभ, ओरिएंटेशन में छात्रों का स्वागत20 जुलाई से शुरू होंगी रांची विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाएंदामू बानरा के निधन पर सुदेश महतो ने जताया शोक
Uncategorized

42वें स्थापना दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने गौशाला में स्थापित कराई अत्याधुनिक फॉगर मशीन

June 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

निर्जला एकादशी पर गौ सेवा, तुलादान एवं गौ संरक्षण का दिया संदेश

धनबाद : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने अपने 42वें स्थापना दिवस एवं निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को झरिया-धनबाद गौशाला में गौ सेवा, तुलादान एवं फॉगर मशीन स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गौवंश को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करना तथा गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का संयोजन अंकित तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष किरण शर्मा, सचिव सन्नी अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंदन पटवारी एवं पंकज जालुका सहित शाखा के पदाधिकारियों, सदस्यों और उनके परिवारजनों ने गौ सेवा एवं तुलादान में भाग लिया।

अंकित तुलस्यान ने बताया कि फॉगर मशीन से निकलने वाली सूक्ष्म जल फुहारें गौशाला का तापमान नियंत्रित रखने में सहायक होती हैं। इससे गर्मी से राहत मिलती है, धूल एवं मक्खी-मच्छरों का प्रकोप कम होता है तथा गौवंश को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है और मंच भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में अनिल खेमका, पूनम रिटोलिया, विशाल पलसानिया, मयंक केजरीवाल, हर्ष अग्रवाल, अरविंद शर्मा, अविनाश अग्रवाल, विवेक लिल्हा, दिलीप रिटोलिया, अमित मोदी, आशीष भूसानिया, लवली आनंद, विशाल अग्रवाल, हितेन शर्मा, संकल्प अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, आर्या शर्मा, सुरेश अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, निक्की अग्रवाल, पूनम तुलस्यान, रत्ना अग्रवाल, नैना अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, रौनक तुलस्यान, मधु मोदी, रंजीत अग्रवाल एवं पिंकी अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं परिवारजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ संरक्षण एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

← एफसीआई के कथित भूमि कब्जा प्रयास के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, विधायक ने दिया भरोसा वज्रपात से चार मवेशियों की मौत, विधायक चंद्रदेव महतो ने दिलाया सहायता का भरोसा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।