Uncategorized

42 वर्षों से छठ व्रतियों की सेवा में जुटी नागरिक चेतना समिति, सोलागिडीह भवानीपुर में विशेष शिविर की तैयारी तेज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : नागरिक चेतना समिति पिछले 42 वर्षों से सोलागिडीह भवानीपुर, चास में छठ महापर्व के अवसर पर सेवा शिविर का विशेष आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी समिति की ओर से छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। शिविर में फल, अगरबत्ती, दूध, पानी सहित पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध कराई जाएंगी।


फिलहाल चास नगर निगम के सहयोग से छठ घाट परिसर में साफ-सफाई और सेवा शिविर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कल तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।


इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि विक्रम कुमार महतो, हारू झरियात, रमेश महतो, करमचंद गोप, राजा मुखर्जी, राकेश सिंह, आशीष महतो, मीठू लाल सरकार, उत्तम महतो, विवेकानंद प्रजापति, किंकर महतो, राघव दे, अजीत सिन्हा, आशीष बनर्जी, अजय झरियात, गंगाधर महतो, नीरज सिंह एवं रामनरेश सिंह सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *