60वें स्थापना दिवस पर सेंट ज़ेवियर्स स्कूल में 100 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


बोकारो : सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, बोकारो के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर इको क्लब द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “60 वर्ष उत्कृष्टता और शैक्षणिक उपलब्धियों के” इस गौरवपूर्ण मौके को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर में 100 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज, एस.जे. की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए पौधारोपण में सक्रिय योगदान दिया।


विद्यालय में वृक्षारोपण की परंपरा लंबे समय से जारी है। यहां केवल पौधे लगाए ही नहीं जाते, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाती है। इस पहल से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का विकास हो रहा है।


इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *