Uncategorized

61 दिनों तक राहगीरों की प्यास बुझाती रही ‘अग्रसेन धारा’

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अग्रवाल युवा सभा, रांची द्वारा संचालित नि:शुल्क चलंत प्याऊ ‘अग्रसेन धारा’ ने भीषण गर्मी के दौरान लगातार 61 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों को शीतल पेयजल, सत्तू पानी, ग्लूकोज पानी, आम पानी और शरबत उपलब्ध कराया।

सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से यह सेवा पिछले चार वर्षों से लगातार संचालित की जा रही है। इस वर्ष श्रद्धानंद रोड, महावीर चौक, सुजाता चौक, रेलवे स्टेशन, कांटाटोली, कोकर चौक, बूटी मोड़ सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर इसकी सेवा दी गई।

अग्रसेन धारा के प्रभारी मयूर पोद्दार, मोहित अग्रवाल और निशान अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान का संचालन किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने इस सेवा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, चालकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *