BREAKING NEWS
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्रचन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, दी गई श्रद्धांजलिSIR प्रक्रिया तेज करने को बोकारो चैंबर का जन-जागरूकता अभियान, सिटी सेंटर में बांटे पोस्टर-पंपलेटदिल्ली में छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में सिंदरी में विशाल मार्च, पुतला दहनNEET 2026 में 627 अंक लाकर स्नेहल झा ने बढ़ाया सिंदरी का मान, विधायक ने किया सम्मानितमधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठनऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य ने प्रस्तुत किया शोध पत्रचन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, दी गई श्रद्धांजलिSIR प्रक्रिया तेज करने को बोकारो चैंबर का जन-जागरूकता अभियान, सिटी सेंटर में बांटे पोस्टर-पंपलेटदिल्ली में छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में सिंदरी में विशाल मार्च, पुतला दहनNEET 2026 में 627 अंक लाकर स्नेहल झा ने बढ़ाया सिंदरी का मान, विधायक ने किया सम्मानितमधुकरपुर विद्यालय प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठन
Uncategorized

ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की विधायक निधि, 81 विधायकों को मिले 405 करोड़ रुपये

June 20, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: ग्रामीण विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के सभी 81 विधायकों को विधायक निधि की राशि जारी कर दी है। विभाग द्वारा कुल 405 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक विधायक को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई है।

विधायक निधि का उपयोग स्थानीय स्तर पर जनहित और विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए किया जाता है। इसके अंतर्गत सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शैक्षणिक एवं सामाजिक आधारभूत संरचना सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है। विधायक अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं की अनुशंसा कर सकेंगे।

ग्रामीण विकास विभाग के इस आवंटन से राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लंबित विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। निधि जारी होने के बाद अब संबंधित जिला प्रशासन और कार्यान्वयन एजेंसियां विधायक अनुशंसित योजनाओं को स्वीकृति देकर धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू करेंगी।

सरकार का मानना है कि विधायक निधि के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकता है, जिससे आम लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। कुल 405 करोड़ रुपये के इस आवंटन को राज्य में विकेंद्रीकृत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

← 15 दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार दिखे, नहीं तो होगी कार्रवाई: इरफान अंसारी 61 दिनों तक राहगीरों की प्यास बुझाती रही ‘अग्रसेन धारा’ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।