
रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा में प्रस्तावित दूसरे टी-20 मैच को लेकर टिकट बिक्री की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार आम दर्शकों के लिए टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को स्टेडियम की पश्चिमी परिधि पर बनाए गए विशेष काउंटरों से होगी। टिकट सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

एक व्यक्ति किसी भी श्रेणी के अधिकतम दो टिकट खरीद सकेगा। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री district.in वेब पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी। टिकटों की श्रेणी और कीमतों की जानकारी पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी जा चुकी है।
जेएससीए ने बताया कि मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। संघ ने क्रिकेट प्रेमियों और झारखंड के लोगों के लिए मैच का अनुभव सुगम और यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।
Leave a Reply