फोन पे से 95 हजार रुपये निकाले, साइबर ठगी की शिकायत दर्ज

गोमिया :साइबर ठगों ने गोमिया के एक व्यक्ति के फोन पे अकाउंट से 95 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित ने आई ई एल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता जग प्रकाश गुप्ता, पिता स्व. सुरेश प्रसाद, उम्र 53 वर्ष, निवासी सलवेड़ा, आईईएल गोमिया ने बताया कि 15 जून 2026 की शाम 9 बजे उनके फोन पे अकाउंट से किसी ने 1000 रुपये निकालकर लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया।

इसके बाद 16 जून 2026 को दोपहर करीब 12.30 बजे उन्हें पता चला कि उनके फोन पे से किसी ने 95 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने तुरंत इसकी जानकारी बैंक को दी और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23406260014780 है।

थाना प्रभारी श्यामल मण्डल ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने और अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *