रामगढ़ सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन, जनता के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान

रामगढ़: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रामगढ़ सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी कर्मियों से पीपुल फ्रेंडली बनने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय सरकार का आईना है और यहां आने वाली जनता का भरोसा बनाए रखना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पंचायत की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है और राज्य वित्त आयोग की राशि मिलने के बाद विकास कार्यों के लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।

कार्यक्रम में विधायक ममता देवी ने कहा कि नए भवन से सरकारी कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *