BREAKING NEWS
अंतिम दिन टीम मुकेश ने झोंकी ताकत, बाजारों की समस्याओं को बनाया चुनावी मुद्दाहर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिलेगा बाजारशतरंज में सरला बिरला स्कूल की टीम ने जीता रजत, नेशनल में बनाई जगहदीपिका पांडेय सिंह ने किया पलाश दीदी कैफे का उद्घाटनसंगठन की ताकत से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे : कर्मवीरग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत किए बिना समावेशी विकास संभव नहीं : दीपिकाअंतिम दिन टीम मुकेश ने झोंकी ताकत, बाजारों की समस्याओं को बनाया चुनावी मुद्दाहर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिलेगा बाजारशतरंज में सरला बिरला स्कूल की टीम ने जीता रजत, नेशनल में बनाई जगहदीपिका पांडेय सिंह ने किया पलाश दीदी कैफे का उद्घाटनसंगठन की ताकत से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएंगे : कर्मवीरग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत किए बिना समावेशी विकास संभव नहीं : दीपिका
Uncategorized

डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थी कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल, प्राचार्य ने किया सम्मानित

July 16, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजत) : आत्मरक्षा एवं शारीरिक स्फूर्ति की कला मार्शल आर्ट्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने दमखम दिखाए हैं। विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर, दोनों इकाइयों को मिलाकर कुल 107 छात्र-छात्राओं ने गहन प्रशिक्षण के उपरांत कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के आधार पर अलग-अलग बेल्ट से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राइमरी इकाई में कुल 78 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाई। इनमें 37 को येलो, दो को ऑरेंज, सात को ग्रीन, 24 विद्यार्थियों को ब्लू 2, एक को ब्लू 1, तीन छात्र-छात्राओं को पर्पल 2, एक को पर्पल 1, दो को ब्राउन 3, तो एक को ब्राउन 2 बेल्ट प्रदान किया गया। वहीं, विद्यालय की सीनियर इकाई में कुल 29 कराटे प्रशिक्षु बच्चों ने कामयाबी पाई। इनमें 14 यलो, एक ग्रीन, एक ब्लू 2, छह ब्लू 1, एक पर्पल 2, दो पर्पल 1, तीन ब्राउन 3 तथा एक ब्राउन 2 बेल्ट प्राप्त कर सफल रहे।

गुरुवार को विद्यालय के प्राचार्य एवं खेल कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन डॉ. ए.एस. गंगवार ने उक्त सफल प्रशिक्षुओं को बेल्ट के साथ-साथ टेंशिनकान शोतोकान रियू कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. गंगवार ने कराटे को आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी पैदा करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। मौके पर एसोसिएशन के महासचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक शिहान खेदू गोराईं सहित विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

← समाजसेवी कुन्दन उपाध्याय का निधन, एमएसएमई क्षेत्र में किया था अहम योगदान कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में हेल्थ कैंप आयोजित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।