
रांची/देवघर: देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर परिसर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक सूत्र में जोड़ने को सम्मेलन का मूल उद्देश्य बताया। बैठक में संविधान संशोधन, महापंचायत और संपत्ति संरक्षक मंडल के गठन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सम्मेलन की संपत्ति और ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई तथा समाधान के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया। संगठन विस्तार में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला सम्मेलन को सम्मानित किया गया। बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम और श्री श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
Leave a Reply