
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जेपीएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर सीआईडी की छापेमारी को सरकार की “डैमेज कंट्रोल” कवायद बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के अधीन जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। महतो ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने शुरू से ही गंभीर सवाल उठाए हैं और युवाओं का भरोसा बहाल करने के लिए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी छवि बचाने के बजाय युवाओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। आजसू ने कहा कि वह जेपीएससी अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ खड़ी रहेगी।
Leave a Reply