BREAKING NEWS
14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की पूछताछआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमणजमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंसकैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरूसीसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदान सुरक्षा पर मंथनगुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से सीआईडी की पूछताछआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमणजमशेदपुर में बनेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान, 10 हजार लोगों को मिले लाइसेंसकैंब्रियन स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरूसीसीएल की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक में खदान सुरक्षा पर मंथनगुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान : अर्जुन मुंडा
Uncategorized

कसमार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ संजय कुमार चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

July 28, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


रंजन वर्मा / ख़बर आजतक
कसमार : कसमार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात राजनीतिज्ञ संजय कुमार चौबे का मंगलवार की शाम नई दिल्ली स्थित एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कसमार समेत पूरे बोकारो जिले में शोक की लहर फैल गई। राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संजय कुमार चौबे जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित रहे।

उनका सादगीपूर्ण और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि संजय कुमार चौबे ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनके निधन से कसमार ने एक कर्मठ समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता को खो दिया है। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।


बोकारो जिला अध्यापक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संजय कुमार चौबे शिक्षा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
संजय कुमार चौबे के निधन पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

← प्लेसमेंट में फिर लहराया GGSESTC का परचम, MBA छात्रों को मिला आकर्षक ऑफर कामरेड चारु मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मनाया, संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।