
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की 37वीं कॉर्पोरेट स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को रांची में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में डीजीएमएस, सीसीएल प्रबंधन और सेफ्टी बोर्ड के प्रतिनिधियों ने खदानों में सुरक्षा मानकों, व्यावसायिक स्वास्थ्य, वैधानिक अनुपालन और श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। अधिकारियों ने महिलाओं के लिए अलग शौचालय, आधुनिक व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र तथा पीएमई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे सुझाव दिए।

सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सभी सुझावों को चरणबद्ध ढंग से लागू करने का आश्वासन देते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सीसीएल की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षित वातावरण में कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी हितधारकों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
Leave a Reply