
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनसे 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पूछताछ शुरू की। यह पूछताछ परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और लगाए गए आरोपों की जांच के तहत की जा रही है। 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर पिछले दिनों विवाद सामने आया था, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। सीआईडी अधिकारियों ने पूर्व चेयरमैन से परीक्षा संचालन, प्रक्रियाओं और अन्य संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली। गौरतलब है कि विवाद के बीच एल. ख्यांगते ने जेपीएससी चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया था।
Leave a Reply