
रांची/नई दिल्ली: झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा सांसदों ने दिल्ली के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर मुखर है, लेकिन झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों पर चुप है।

आदित्य साहू ने पिछले छह वर्षों में हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से झारखंड आकर इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, बी.डी. राम, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल भी शामिल हुए।
Leave a Reply