Uncategorized

वाईबीएन विश्वविद्यालय में NEP-2020 पर चार दिवसीय ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम शुरू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय में “शिक्षक जगत को सशक्त बनाना: NEP 2020 के विज़न को लागू करना” विषय पर चार दिवसीय ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आयोजन एन‌ईपी समिति, वाईबीएन विश्वविद्यालय एवं स्कूल ऑफ साइंस के भौतिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा, आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार और विद्यार्थी- केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देना है।

पहले दिन नीट जमशेदपुर के डॉ. मनीष कुमार झा ने भारतीय ज्ञान प्रणाली और समकालीन शिक्षा के समन्वय पर व्याख्यान दिया। वहीं प्रो. एचएल यादव ने भारतीय भौतिकी एवं खगोल विज्ञान की समृद्ध परंपरा पर विचार रखे। आगामी सत्रों में NEP-2020 के ढांचे, क्रेडिट आधारित मूल्यांकन, एसजीपीए- सीजीपीए, डिजिटल शिक्षा, आधुनिक भौतिकी, आईपीआर, तनाव प्रबंधन और शिक्षक मेंटरशिप जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। चेयरमैन राम जी यादव और कुलपति प्रो. (डॉ.) सत्यदेव पोद्दार ने कार्यक्रम को अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *