Uncategorized

एचईसी के पुनरुद्धार पर सीएम सोरेन से केंद्रीय समिति की अहम बैठक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में एचईसी की मौजूदा स्थिति और उसके पुनरुद्धार को लेकर भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने एचईसी की वर्तमान परिस्थितियों तथा संस्थान को पुनर्जीवित करने की संभावनाओं पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में उप-समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हँसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *