Uncategorized

सीए बनकर वित्तीय क्षेत्र में बनाएं बेहतर करियर : विशेषज्ञ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आईसीएआई रांची शाखा की ओर से “करियर इन अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस फॉर यूथ” एवं सुपर मेगा काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, विवेकानंद विद्या मंदिर धुर्वा और फिरायालाल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों में करीब 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी को प्रतिष्ठित करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्हें सीए की पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण और परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि सीए के लिए लेखापरीक्षा और कराधान के साथ वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग, निवेश, जोखिम प्रबंधन, परामर्श और उद्यमिता जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक अवसर हैं। डीएसपीएमयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आईसीएआई रांची शाखा अध्यक्ष सीए अनिश जैन ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *