
जमशेदपुर: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोनू के निधन को झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू युवा, कर्मठ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका सीधा जुड़ाव और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता हमेशा याद की जाएगी। कम उम्र में उनका अचानक निधन बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।
उन्होंने कहा कि सोनू के निधन की खबर ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखी किया है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय साथी और जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी स्मृतियां सदैव बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि सोनू का यूं अचानक चले जाना झारखंड के लिए बड़ी क्षति है।
पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों, मित्रों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Leave a Reply