BREAKING NEWS
सीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारडीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ
Uncategorized

चुप्पी तोड़ें, संवाद बढ़ाएं और निराशा को आशा में बदलें : शशि प्रकाश झा

September 11, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सिविल सर्जन सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति संवेदनशील रहने और जरूरतमंदों की सहायता की शपथ दिलाई। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों व एएनएमटीसी की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।

शशि प्रकाश झा ने कहा कि मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति को अकेले संघर्ष नहीं करना चाहिए। परिवार, मित्र या चिकित्सक से समय पर बातचीत और सहायता लेने से संकट को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चुप्पी को बातचीत और निराशा को आशा में बदलने की जरूरत है।

जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि परेशानियों और भावनाओं को साझा करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एआर मुस्ताफी ने सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

जिले में 10 से 16 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलेगा। मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क किया जा सकता है।

← फिजियोथेरेपी से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, वाईबीएन में जागरूकता कार्यक्रम डीपीएस रांची में नए छात्र नेतृत्व की शुरुआत, छात्र परिषद ने ली शपथ →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।