
रांची: रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा की तिथि और समय की घोषणा कर दी है। समिति के आजीवन संयोजक डॉ. अजीत सहाय एवं अध्यक्ष रवींद्र वर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन शोभायात्रा संपन्न की जाएगी।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अधीन आने वाले पूजा पंडालों के प्रमुख सदस्यों, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विचार-विमर्श और सहमति के बाद लिया गया है। आम जनता की सुविधा और आयोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। समिति ने कहा कि किसी विशेष परिस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में आवश्यक बदलाव किया जा सकता है।
Leave a Reply