BREAKING NEWS
पेटरवार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाठशाला सह कार्यशाला का शुभारंभ21 अक्टूबर को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राफार्मस्काउट और वाईबीएन विश्वविद्यालय में एमओयू, फील्ड रिसर्च को मिलेगा बढ़ावामरीज की मौत के बाद ऑर्किड अस्पताल में हंगामा, इलाज-बिलिंग पर सवालबी.फार्म पाठ्यक्रम में एआई और मेडिकल डिवाइस को मिली जगहसीसीएल कर्मियों को तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन का पाठपेटरवार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाठशाला सह कार्यशाला का शुभारंभ21 अक्टूबर को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्राफार्मस्काउट और वाईबीएन विश्वविद्यालय में एमओयू, फील्ड रिसर्च को मिलेगा बढ़ावामरीज की मौत के बाद ऑर्किड अस्पताल में हंगामा, इलाज-बिलिंग पर सवालबी.फार्म पाठ्यक्रम में एआई और मेडिकल डिवाइस को मिली जगहसीसीएल कर्मियों को तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन का पाठ
Uncategorized

पेटरवार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाठशाला सह कार्यशाला का शुभारंभ

September 19, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

पेटरवार : पेटरवार प्रखंड स्थित भारत माता विवाह मंडप में शनिवार को ज्ञान विज्ञान समिति, झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पाठशाला सह कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रव्यापी ‘भविष्य का भारत : जो है, उससे बेहतर चाहिए’ अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में झारखंड के विभिन्न जिलों से ज्ञान विज्ञान आंदोलन के कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान विज्ञान समिति बोकारो के अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने की। स्वागत भाषण एवं संचालन जिला सचिव सुरेंद्र ठाकुर ने किया। समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ चटर्जी ने ‘भविष्य का भारत कैसा हो’ विषय पर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा भारत बनाने की जरूरत है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। कोई भूखा न रहे तथा लोगों की आय और जीवन गुणवत्ता में वृद्धि हो।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क के पूर्वोत्तर भारत के संयोजक प्रो. सत्यजीत चक्रवर्ती ने विज्ञान आंदोलन और जनभागीदारी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्ष 1987 में बोकारो में आयोजित भारत ज्ञान विज्ञान जत्था को याद करते हुए कहा कि इस अभियान ने विज्ञान को प्रयोगशालाओं से निकालकर आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान अभियान का उद्देश्य आम लोगों की आवाज सामने लाना और संवाद के आधार पर रिपोर्ट तैयार करना भी है।
बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने महिला सशक्तीकरण और बाल हित पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में हेमंत कुमार जायसवाल, रवि सिंह, भोला नाथ राम, सावित्री देवी, केदार पंडित, योगेंद्र यादव, अनिल कुमार, पूर्ण चंद्र पाल, प्रदीप रावत और नरेश राम सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। महिला प्रतिभागियों सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी, सुनीता देवी और रुद्रा देवी ने भी अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने पारंपरिक करमा गीत प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय कार्यशाला में ‘भविष्य का भारत कैसा हो’ विषय पर विचार-विमर्श, जनसंवाद और आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा होगी। कार्यशाला में साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो सहित विभिन्न जिलों के सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।

← 21 अक्टूबर को निकलेगी दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।