Uncategorized

करम-जावा महोत्सव में गूंजा झारखंडी संस्कृति के संरक्षण का संदेश

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड सांस्कृतिक मंच, बोकारो की ओर से रविवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के सेनानी एवं झारखंडी संस्कृति के प्रेमी स्वर्गीय राजेंद्र महतो की स्मृति में ‘करम-जावा परब महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया। दिपांजली पैलेस, आरएम इंटर कॉलेज के निकट चास स्थित अखाड़ा स्थल पर आयोजित महोत्सव में पारंपरिक गीत-संगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति हुई।

मुख्य अतिथि विक्रम महतो ने कहा कि करम-जावा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और लोक परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। राजेंद्र महतो के सांस्कृतिक योगदान को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महोत्सव में करम-जावा टीमों के बीच प्रतियोगिता हुई। प्रथम पुरस्कार 2500, द्वितीय 1800, तृतीय 1500 रुपये तथा प्रत्येक जावा टीम को 700 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में विजेन्द्र महतो, डॉ. नागेश्वर महतो, शांति भारती, अजित सिन्हा, प्यार हसन प्यारे, परितोष प्रजापति, श्रवण कुमार एवं विशाल कुमार वर्मा शामिल रहे।

मौके पर राजदेव महतो, हाबुलाल गोड़ाई, संतोष कुमार सिंह, करम चांद गोप, संजय लाल महतो, सुदर्शन सिंह, प्रदीप कुमार महतो, राजकुमार राय, ज्योतिलाल महतो, साधन मंडल, आशीष कुमार, डीके त्रिवेदी, राजकिशोर महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि वर्ष 1986 से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *