BREAKING NEWS
तेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीकरम-जावा महोत्सव में गूंजा झारखंडी संस्कृति के संरक्षण का संदेशतेनुघाट जेल में लगी जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरकोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोगनरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवारसंविधान-आरक्षण की रक्षा को सड़क पर उतरा संयुक्त फोरम, गांधी चौक से नया मोड़ तक निकली रैलीकरम-जावा महोत्सव में गूंजा झारखंडी संस्कृति के संरक्षण का संदेश
Uncategorized

कोड़ाडीह में ऐतिहासिक करम महोत्सव, जुटे कुड़मी समाज के सैकड़ों लोग

September 20, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रंजन वर्मा, कसमार

ख़बर आजतक : पुरुलिया के कोड़ाडीह में आयोजित ऐतिहासिक करम महोत्सव में कसमार प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाज, संस्कृति और करम पर्व की आस्था से जुड़े इस आयोजन में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने सामूहिक रूप से करम पर्व मनाते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखा।


इस अवसर पर अर्जुन महतो ने कहा कि करम महोत्सव कुड़मी समाज की पहचान और संस्कृति से गहराई से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। कपिलेश्वर महतो ने कहा कि कोड़ाडीह का आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। करम पर्व आपसी भाईचारे, एकता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है।
धनंजय महतो ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी समाज की सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने युवाओं से परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


प्रकाश महतो ने कहा कि करम महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामूहिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया। महोत्सव में पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा।

← नरेश सिन्हा दंपती हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिला चित्रगुप्त महापरिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।