
रांची: एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सदर अस्पताल, रांची से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अस्पताल के पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मियों और एएनएमटीसी की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. तवा रिजीवी, डॉ. सोहन और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नारों और संदेशों के माध्यम से एचआईवी से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव और सामाजिक भ्रांतियां दूर करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि सही जानकारी और समय पर जांच से एचआईवी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देने के साथ संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सहयोगात्मक रवैया विकसित करना रहा।
Leave a Reply