Uncategorized

करमा के रंग में रंगा कैंब्रियन स्कूल, बच्चों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में सोमवार को करमा पर्व की जीवंत छटा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने नृत्य, प्रस्तुति और पारंपरिक कथाओं के माध्यम से करमा की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से उसके गहरे जुड़ाव को प्रभावी ढंग से सामने रखा। बच्चों ने करमा पर्व की शुरुआत से जुड़ी कहानी सुनाने के साथ प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक एकता का संदेश दिया।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि करमा प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का पर्व है। यह केवल परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, सहयोग और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ प्राकृतिक विरासत के संरक्षण की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *