Uncategorized

एसबीयू के एनएसएस शिविर में स्वास्थ्य से साइबर सुरक्षा तक जागरूकता

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, डिजिटल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों व विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। क्यूररेबा की चिकित्सकीय टीम ने टीबी, कुष्ठ रोग और गैर-संचारी रोगों की जानकारी दी तथा मधुमेह व रक्तचाप की जांच की। आराम आई हॉस्पिटल की टीम ने करीब 52 लोगों की नेत्र जांच कर परामर्श दिया। विज्ञान कार्यक्रम में डॉ. सग्निका प्रधान ने रसायन विज्ञान के प्रयोग और डॉ. संजीव कुमार ने रोबोटिक्स की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा सत्र में ऑनलाइन ठगी, फर्जी संदेश व संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय बताए गए। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों में भी भाग लिया। प्रो. श्वेता कुमारी, डॉ. मुकेश सिंह और मुखिया सुखराम कुमार का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *