BREAKING NEWS
गोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकपैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवानासीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडीकरम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का संदेश : शिल्पी नेहा तिर्कीएचआईवी जागरूकता के लिए सदर अस्पताल से निकली रैलीगोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियानडॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोकपैसों की कमी नहीं बनेगी इलाज में बाधा, 25 बच्चे हृदय सर्जरी के लिए कोच्चि रवानासीसीएल मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ, जागरूकता रथ को मिली हरी झंडीकरम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का संदेश : शिल्पी नेहा तिर्कीएचआईवी जागरूकता के लिए सदर अस्पताल से निकली रैली
Uncategorized

गोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान

September 21, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बाल विवाह की समाप्ति के लिए समेकित प्रयास की जरूरत :अंचल अधिकारी

बोकारो : सहयोगिनी बोकारो एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में आज गोमिया महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाता है बल्कि यह एक दंडनीय अपराध भी है।
इस दौरान गोमिया प्रखंड के अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कहा कि बाल विवाह समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ आना होगा । और अभी स्टेकहोल्डर को समेकित प्रयास करना होगा। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान के साथ लोगों के समस्याओं का समाधान करना जरूरी है।

इस अवसर पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है इस प्रकार की गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से बाल विवाह जैसी कुरीति को खत्म करने में प्रशासन का सहयोग करने और ऐसी घटना की सूचना तुरंत देने की अपील की।

इस अवसर पर दीपा कुमारी, विनोद कुमार यादव , रवि कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

← डॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।