Uncategorized

डॉ. सीआर लाहा के निधन से रांची विश्वविद्यालय में शोक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सीआर लाहा के निधन पर विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर है। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने एक विद्वान शिक्षाविद्, समर्पित अकादमिक प्रशासक और साहित्य-शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व को खो दिया।

डॉ. लाहा 29 अक्टूबर 1997 से 2 अप्रैल 1998 तक रांची विश्वविद्यालय के 26वें कार्यवाहक कुलपति रहे। इससे पहले उन्होंने 1996 से 2000 तक यूजीसी-मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक के रूप में सेवाएं दीं। वे बांग्ला विभाग के विभागाध्यक्ष भी रहे। उनके शोध कार्यों और पुस्तकों ने अकादमिक जगत को समृद्ध किया।

सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में शोकसभा आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *