BREAKING NEWS
बारिश के बीच भी नहीं थमा करमा पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर देर रात तक झूमे ग्रामीणआयुर्वेद के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थीएसबीयू के स्थापना दिवस पर शिक्षक-टॉपर्स सम्मानितबैंक रविवार को भी खुलेंगे, 27 सितंबर को सामान्य कामकाजआरटीई का दायरा बढ़ेगा, 2.5 लाख तक के बच्चों को मिल सकता है निजी विद्यालयों में मुफ्त दाखिलाकरम डाली की छांव में किशोरियों ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्पबारिश के बीच भी नहीं थमा करमा पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर देर रात तक झूमे ग्रामीणआयुर्वेद के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थीएसबीयू के स्थापना दिवस पर शिक्षक-टॉपर्स सम्मानितबैंक रविवार को भी खुलेंगे, 27 सितंबर को सामान्य कामकाजआरटीई का दायरा बढ़ेगा, 2.5 लाख तक के बच्चों को मिल सकता है निजी विद्यालयों में मुफ्त दाखिलाकरम डाली की छांव में किशोरियों ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज का संकल्प
Uncategorized

बारिश के बीच भी नहीं थमा करमा पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर देर रात तक झूमे ग्रामीण

September 23, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

पेटरवार : पेटरवार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति से जुड़े करमा पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। विभिन्न गांवों में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


करमा पर्व पर महिलाओं और युवतियों ने भाइयों की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा। शाम को पारंपरिक वेशभूषा में पूजा स्थल पर पहुंचकर करम डाल की पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने करमा और धरमा की कथा सुनी।
पूजा के बाद देर रात तक करमा गीतों का दौर चलता रहा। महिलाओं, युवतियों, पुरुषों और स्थानीय ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। बारिश के बीच भी पूजा स्थलों पर उत्साह बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि करमा पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक है। पर्व के माध्यम से लोक संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

← आयुर्वेद के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।