BREAKING NEWS
बिनोद बाबू के सपनों के झारखंड के लिए शिक्षा-रोजगार और भ्रष्टाचार पर निर्णायक पहल जरूरी : सुदेशपरीक्षा-सत्र की बदहाली पर राज्यपाल से शिकायतबारिश के बीच भी नहीं थमा करमा पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर देर रात तक झूमे ग्रामीणआयुर्वेद के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थीएसबीयू के स्थापना दिवस पर शिक्षक-टॉपर्स सम्मानितबैंक रविवार को भी खुलेंगे, 27 सितंबर को सामान्य कामकाजबिनोद बाबू के सपनों के झारखंड के लिए शिक्षा-रोजगार और भ्रष्टाचार पर निर्णायक पहल जरूरी : सुदेशपरीक्षा-सत्र की बदहाली पर राज्यपाल से शिकायतबारिश के बीच भी नहीं थमा करमा पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर देर रात तक झूमे ग्रामीणआयुर्वेद के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थीएसबीयू के स्थापना दिवस पर शिक्षक-टॉपर्स सम्मानितबैंक रविवार को भी खुलेंगे, 27 सितंबर को सामान्य कामकाज
Uncategorized

परीक्षा-सत्र की बदहाली पर राज्यपाल से शिकायत

September 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: विश्वविद्यालयों में परीक्षा में देरी, सत्र विलंब और वित्तीय-प्रशासनिक गड़बड़ियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार से मुलाकात की। प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की।

अभाविप ने गिरिडीह कॉलेज की कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और दस्तावेजों के फोरेंसिक ऑडिट की मांग की। रांची विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और विलंबित सत्र की समीक्षा कराने का आग्रह भी किया गया। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, एसपी महिला कॉलेज दुमका और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों की जांच की मांग उठी।

संगठन ने घटती नामांकन सीटें बढ़ाने, ग्रामीण कॉलेजों में बंद पीजी नामांकन शुरू करने तथा जेपीएससी और झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग में रिक्त पदों पर नियुक्ति जल्द करने की मांग रखी। राज्यपाल ने मामलों पर आवश्यक जानकारी लेने का आश्वासन दिया।

← बारिश के बीच भी नहीं थमा करमा पर्व का उत्साह, मांदर की थाप पर देर रात तक झूमे ग्रामीण बिनोद बाबू के सपनों के झारखंड के लिए शिक्षा-रोजगार और भ्रष्टाचार पर निर्णायक पहल जरूरी : सुदेश →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।