
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की दूसरी बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष तुलसी पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापार और उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों से त्वरित समाधान की पहल करने का निर्णय लिया गया। चैंबर ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री से छूट और ट्रांसपोर्ट नगर का शीघ्र संचालन कराने की मांग उठाई।
क्षेत्रीय उपाध्यक्षों ने गिरिडीह में जल संकट, जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था व ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की समस्या, पलामू में खासमहल तथा गुमला-लोहरदगा में बॉक्साइट आधारित उद्योगों की संभावनाओं का मुद्दा रखा। बैठक में 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित एमडीआर वापस लेने की मांग की गई। ट्रेड लाइसेंस को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आग्रह भी किया गया। चुनाव के दौरान छह पेट्रोल पंप संचालकों के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया गया। छठ के बाद राज्यस्तरीय व्यवसायी-उद्यमी बैठक रांची में आयोजित होगी।
Leave a Reply