
रांची: मोरहाबादी में आयोजित जेसीआई के 29वें एक्सपो उत्सव-2026 में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। सात अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं। बड़े ब्रांड, ऑटोमोबाइल, स्टार्टअप और महिला उद्यमियों के लिए बना पिंक हैंगर आकर्षण का केंद्र है। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल सहित अतिथियों ने मेले का भ्रमण कर आयोजन की सराहना की। जेसीआई की ओर से आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक लोगों ने जांच कराई। एक्सपो टैंक में 13 टीमों के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। पांच अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और फैशन शो तथा छह अक्टूबर को भजन जैमिंग होगा।
