महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए प्रीति सिंह को झारखंड आइकॉनिक अवॉर्ड

रांची: महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीसीएल अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह को झारखंड आइकॉनिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाबली एंटरटेनमेंट एवं ईस्ट जोन टैलेंट शो के आयोजक एवं निर्देशक की ओर से प्रदान किया गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अर्पिता महिला मंडल को शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए यह सम्मान मिला।

मंडल की ओर से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग, छात्राओं और दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओं को साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट तथा छोटे विक्रेताओं को ठेले उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के बाद सिलाई मशीनें और मासिक धर्म स्वच्छता के लिए वेंडिंग मशीनें भी दी गई हैं।

प्रीति सिंह ने कहा कि सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों की पहचान है। सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष रीता मिश्रा, इंदु मिश्रा, रीता तिवारी समेत मंडल की सदस्य उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *