तेनुघाट ओपी में दुर्गा पूजा 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर बनी सहमति

तेनुघाट : आगामी दुर्गा पूजा 2026 पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तेनुघाट ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मुख्य रूप से पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने की।
बैठक में थाना क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में अंचल अधिकारी अशोक राम ने सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई।

सभी पूजा पंडालों को प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी।
पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अश्लील गानों पर रोक रहेगी।
पंडालों में सीसीटीवी, रोशनी और अग्निशमन की व्यवस्था अनिवार्य होगी। विसर्जन जुलूस तय रूट और समय पर ही निकाला जाएगा।
अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत ओपी को दें।
ओपी प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक को अधिवक्ता सुभाष कटरियार, रितु कुमारी आदि ने भी सम्बोधित किया

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, अधिवक्ता रतन कुमार सिन्हा, रामचंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य अख्तर हुसैन, जिला परिषद प्रतिनिधि नारायण प्रजापति, रिजवान अंसारी, बाल गोविंद रविदास, मो. शकील अंसारी, शिव कुमार साव, समसूल अंसारी, उमेश चंद्रवंशी, सुरेंद्र साव, लाल बहादुर शर्मा बीजेपी मंडल अध्यक्ष पेटरवार, सुनील कुमार पासवान, नुपुर सिंह, अनिल कुमार चंद्रवंशी, संजय कुमार यादव, गौतम कुमार, भगवान दास, किशोर कुमार, विजय कुमार, गोविंद सोरेन, एस.के. पांडेय सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं पूजा समिति के लोग मौजूद थे। संचालन मिथुन चंद्रवंशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *