
तेनुघाट : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, गोमिया/कथारा के सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा ने जानकारी दी है कि रविवार 11 अक्टूबर को कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस एवं डाली कटिंग का कार्य किया जाना है। यह कार्य डीवीसी से आने वाली 33 केवी इनकमिंग फीडर संख्या-1 एवं फीडर संख्या-2 पर होना है। कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए डीवीसी से प्राप्त विद्युत आपूर्ति कल दिनांक 11 अक्टूबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बंद रहेगी। इस अवधि में कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों – कथारा, फुसरो, गोमिया, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट, ललपनिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।



