एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

रांची: एम्स देवघर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री को समारोह में शामिल होने के लिए अधिकृत किया है।

इस दौरान डॉ. इरफान अंसारी की उपराष्ट्रपति से मुलाकात भी प्रस्तावित है। स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति को राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों के विकास और आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दे रही है। एम्स देवघर का दीक्षांत समारोह चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में संस्थान की भूमिका को रेखांकित करेगा। इस आयोजन में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *