
रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान के चौथे सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रामजी यादव, कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पोद्दार, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक रवि प्रकाश और डॉ. देबाशीष चक्रवर्ती उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
मौके पर विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। परिसर में जागरूकता स्टॉल भी लगाया गया, जहां नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस समन्वयक डॉ. कौशल किशोर ने किया।
