Uncategorized

कौशल विकास से बच्चों में निखरेगी रचनात्मकता : परमजीत कौर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंटर हाउस फ्लावर अरेंजमेंट और सलाद मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से फूलों के गुलदस्ते और सलाद की प्लेटें सजाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ कौशल विकास पर ध्यान देने से बच्चों की सफलता की संभावनाएं बढ़ती हैं। इसके लिए विद्यालयी स्तर से ही जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि विद्यार्थी रटने के बजाय विषयों की गहरी समझ विकसित कर सकें और रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार हों।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता और नवाचार देखने को मिला। उपस्थित अभिभावकों ने कौशल आधारित गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसी प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *