
गोमिया। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी एवं प्रभात खबर से आजीवन जुड़े रहे दिवंगत नागेश्वर कुमार को बोकारो जिला प्रशासन द्वारा मरणोपरांत प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने रविवार को स्व. नागेश्वर कुमार के आवास पर जाकर उनकी विधवा मधु देवी को यह सम्मान सौंपा।
इस अवसर पर पत्रकार जितेंद्र कुमार, स्व. कुमार के पुत्र मनीष कुमार, पुत्री प्रियंका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इफ्तेखार महमूद ने कहा कि स्व. नागेश्वर कुमार ने झारखंड अलग राज्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। प्रशासन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है।



