Uncategorized

बोकारो में जिला स्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो। बोकारो जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में शनिवार को चिन्मय विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। झारखंड नेटबॉल संघ द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की निगरानी में चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं क्लबों के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चयन के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और खेल कौशल का आकलन किया गया। चयनित खिलाड़ी झारखंड नेटबॉल संघ के राज्य स्तरीय ट्रायल-सह-प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके बाद अंतिम रूप से चयनित टीम 3 से 6 दिसंबर 2026 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित तीसरी सीनियर मिक्स्ड नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव निशांत कुमार, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रांजल सैकिया, तकनीकी समन्वयक नितेश पांडेय, रण विजय ओझा एवं रणधीर नारायण सहित अन्य उपस्थित रहे। चिन्मय विद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *