Uncategorized

संसदीय बहस में विद्यार्थियों ने परखे तर्क और नेतृत्व कौशल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से शनिवार को संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए समसामयिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना था।

कार्यक्रम में एनयूएस‌आर‌एल, रांची के असिस्टेंट सीनियर प्रोफेसर डॉ. शुभम श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और तर्क प्रस्तुत करने की क्षमता की सराहना करते हुए स्वस्थ बहस एवं जिम्मेदार नेतृत्व का महत्व बताया। कॉलेज के डीन डॉ. शम्मी केश रॉय ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ और व्यक्तित्व विकास को मजबूत बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *