Uncategorized

साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : परमजीत कौर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सतर्कता मानसिक शांति और आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी है। व्यक्तिगत और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से पहले स्रोत की प्रमाणिकता जांचनी चाहिए।

कार्यक्रम का उद्घाटन परमजीत कौर, रिसोर्स पर्सन प्रियदर्शिनी सवाई, प्रभंजन कुमार और एसटीएनसी सौरभ कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों को तकनीक से दूर रखने के बजाय उसका सुरक्षित उपयोग सिखाना जरूरी है। सत्र में साइबर बुलिंग, फिशिंग और मजबूत पासवर्ड बनाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कैंब्रियन समेत शहर के विभिन्न विद्यालयों के 60 शिक्षकों ने भाग लिया। संचालन शिक्षिका आभा सहाय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *