Uncategorized

नीरजा सहाय डीएवी के खिलाड़ियों ने जीते 29 पदक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल, कांके के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, 13 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते। इस उपलब्धि से विद्यालय का गौरव बढ़ा है।

24 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 22,166 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नीरजा सहाय डीएवी के खिलाड़ियों ने कुश्ती, कराटे, वुशु, खो-खो, कबड्डी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में सताक्षी कुमारी, सत्यम राज पंडित और प्रशांत कुमार सिंह शामिल हैं।

विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *