Uncategorized

कांग्रेस विधायक पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, गिरफ्तारी की मांग पर भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बच्ची के यौन शोषण, दुष्कर्म और गर्भपात कराने के लगे आरोपों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि बच्ची को पढ़ाई और बेहतर भविष्य का भरोसा देकर अपने आवास पर बुलाया गया। उन्होंने विधायक के परिजनों पर भी पीड़िता के साथ मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली व्यक्ति से मामला जुड़ा होने के कारण पीड़िता भयभीत है और उसकी जान को खतरा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो से भी जवाब मांगा। उन्होंने निष्पक्ष जांच, सभी आरोपितों पर कार्रवाई और पीड़िता के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *